नाभि का सबसे अच्छा आकार कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:20

नाभि का आकार देखकर जान सकते हैं व्‍यक्ति की ये रहस्यमयी बातें

ज्‍योतिष की विधा सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर की बनावट के आधार पर किसी मनुष्य के व्यक्तित्व से जुड़ी कई बातों की जानकारी मिलती है। सामुद्रिक शास्‍त्र में शारीरिक अंगों को लेकर भी कई तरह की जानकारी दी गई हैं। इसके अनुसार, अंगों की बनावट और उनके रंग रूप और आकार देखकर सामने वाले के व्यक्तित्व के रहस्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इस विधा को सामुद्रिक शास्‍त्र कहा जाता है। आज हम बात करेंगे नाभि के बारे में। व्‍यक्ति के नाभि की बनावट और इनकी कुछ विशेष बातों के आधार पर भविष्‍य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। आइए जानते हैं…
 
उभरी हुई नाभि
जिस व्यक्ति की नाभी उभरी होती है, वह बहुत भावुक होते हैं। ऐसे लोगों का दिल साफ होता है और यह दिखने में भी काफी आकर्षक होते हैं। इस तरह की नाभि वाले लोग अक्सर केंद्र में रहना पसंद करते हैं और हमेशा वही पाने की कोशिश करते हैं जो वह चाहते हैं। ऐसे लोग जिंदगी भर तक के लिए साथी बनाते हैं।

नाभि आमतौर पर शरीर के केन्द्र में यानी मध्य में होता है। लेकिन कुछ लोगों की नाभि केन्द्र से कुछ हटकर होती है। इस तरह के व्यक्ति काफी रोमांटिक और मजाकिया होते हैं। लेकिन वे संवेदनशील भी होते हैं और चीजों को गंभीरता से भी लेते हैं। ऐसे व्यक्ति चीजों से जल्दी ऊब जाते हैं और फिर कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं।

गोल गहरी और बड़ी नाभि
जिस व्यक्ति की नाभि का आकार छोटा और लंबवत हो तो ऐसे लोगों का दिल काफी बड़ा होता है, वह दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। हालांकि छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा दुख किसी के साथ भी साझा नहीं करते, वे हमेशा अपने दिल में रखते हैं।

लंबी और वक्री नाभि
जिस लोगों की नाभि लंबी और वक्री होती है उनमें आत्मविश्वास पूरा होता है। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसको दिल से पूरा करते हैं, ये हमेशा नौकरी या बिजनस करते हैं। इन्हें लोगों से दोस्ती और जान-पहचान बढ़ाना अच्छा लगता है। हालांकि ऐसे लोग दूसरों पर बहुत कम विश्वास करते हैं। साथ ही अपनी भावनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हैं।

नीचे की ओर झुकी हुई नाभि
जिनकी नाभि नीचे की ओर झुकी हुई हो तो ऐसे व्यक्ति में ऊर्जा की काफी कमी होती है। वे काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होते हैं लेकिन जो भी काम करते हैं, वह उसे पूरा और बेहतर करके देते हैं। ये आलसी तो होते हैं लेकिन बहुत तेज दिमाग वाले होते हैं। इसी के चलते इनका जीवन बेहतर निकलता है।

दोनों ओर चौड़ाई में फैली नाभि
पेट के दोनों ओर चौड़ाई में फैली नाभि होने पर तो ऐसे व्यक्ति आसानी से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं। ये हमेशा आने वाली समस्या को लेकर सतर्क रहते हैं और समय पर उसको खत्म भी कर देते हैं। ऐसे लोग पुलिस, वकील या फिर प्रशासनिक सेवा में जाते हैं। ये उन लोगों के बारे में बहुत परवाह करते हैं जो उनके करीब हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info